फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली कटौती के विरोध में पीपली तगा बिजलीघर पर गरजी भाकियू

Sun, 15 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। डींगरा बिजलीघर से जुड़े गांवों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने के विरोध में भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव पीपली तगा स्थित 132केवी बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। डींगरा बिजलीघर को पीपली तगा स्थित 132केवी के बिजलीघर से ही आपूर्ति होती है। डींगरा बिजलीघर से जुड़े गांवों के लोगों का आरोप है कि ओवरलोडिंग की वजह से ट्रिपिंग हो रही है। फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विरोध में भाकियू असली के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व मेें कार्यकर्ताओं ने पीपली तगा के बिजलीघर पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उनका आरोप था कि बिजली अधिकारी जानबूझ कर डींगरा बिजलीघर पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर नहीं रख रहे हैं। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी राजन कुमार व एसडीओ ट्रांसमिशन मौके पर पहुचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया तो 19 जून को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर नरेश कुमार, राजेंद्र यादव, मनीष यादव, जसपाल सिंह, जुल्फकार मलिक, कावेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें