फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: समस्याओं के समाधान की मांग पर गरजे भाकियू पदाधिकारी

Wed, 01 Oct 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गांव डींगरा में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोकहित अराजनैतिक की बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही समस्याओं के समाधान की मांग पर भाकियू पदाधिकारियों जमकर गरजे।
विज्ञापन

भाकियू लोकहित अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पूनिया ने सरकार से फसल लेने से पहले उसका सरकारी मूल्य घोषित किए जाने की मांग की। उन्होंने शिक्षा व स्वास्थ्य के व्यवसायीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इस ओर ध्यान देने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष निलाव त्यागी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रहलाद सिंह पूनिया ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश का किसान व मजदूर परेशान है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि फसल की खरीद से पहले उसके दाम घोषित किए जाने चाहिए। उन्होंने गन्ने का रेट 500 रुपये घोषित करने की मांग की। बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया गया कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। बैठक में चेतावनी दी गई कि स्मार्ट मीटर किसी भी दशा में नहीं लगाने दिए जाएंगे। बैठक में सरकार से शिक्षा व स्वास्थ्य का व्यवसायीकरण रोकने की मांग की गई। निलाव त्यागी को जिलाध्यक्ष व पंकज सैनी को युवा इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर कैलाश त्यागी, शब्बन चौधरी, अतुल त्यागी, कलुवा खां, अनुज त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें