फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 यूनिट रक्तदान कर महादानी बने भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा ही संगठन है’ के तहत अमरोहा नगर मंडल के द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। नगर मंडल पदाधिकारी 51 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि ब्लड शिविर का आयोजन लोगों की सेवा के लिए किया गया है। इससे एक व्यक्ति की जान बचाकर परोपकार का कार्य किया जा सकता है। इस कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में सेवा भाव की लगन है। इस दौरान राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, राहुल चौहान, प्रेम सिंह सैनी, मुकेश सक्सेना, अमित रस्तोगी, महिपाल गुर्जर, तिलक राज चौहान, विजय सिंह पवार,सुरेंद्र सिंह ढिल्लो, सैयद मुर्तजा आगा, केएस सैनी, मोनू यादव, विनोद सैनी, रोहित जैन, विकास टंडन, विकास सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें