फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बगावत, नहीं थम रहा आक्रोश

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
जिले में विधानसभा टिकटों को घोषणा के साथ भाजपा में शुरू हुई विरोध की चिंगारी थमने का नाम नहीं ले रही है। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भी जगह-जगह प्रदर्शन और बैठकें कर घोषित प्रत्याशियों का विरोध जताया। नौगावां सादात सीट पर चेतन चौहान के विरोध और राहुल चौहान के पक्ष में जहां बहादुरपुर में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में चेतन चौहान के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। वहीं, अमरोहा सीट पर दावेदार राम सिंह सैनी के समर्थकों ने मोहल्ला बटवाल और रफातपुरा में प्रदर्शन कर विरोध जताया। 
विज्ञापन


महेंद्र को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया
अमरोहा(ब्यूरो)। जिले में विधानसभा टिकटों को घोषणा के साथ भाजपा में शुरू हुए बगावत के तेज होने की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है। टिकट न मिलने से नाराज सांसद के आवास पर अनशन पर बैठे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दावेदार महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने आत्मदाह की चेतावनी दी तो इसी गूंज राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच गई। सांसद के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे महेंद्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिले। उन्होंने मामले को पार्लियामेंट्री बोर्ड के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से टिकटों की सूची जारी होते विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। टिकट न मिलने से नाराज दावेदारों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदार महेंद्र सिंह खड़वंशी समर्थकों के साथ बुधवार शाम सांसद के झनकपुरी स्थित आवास के सामने अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन


कहा था कि भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की ओर से उनका नाम सूची में शामिल किया था। आरोप लगाया था कि सांसद सूची से नाम बदलवाकर अपने चहेते चंद्रपाल खड़गवंशी को टिकट दिला दिया था। उन्होंने टिकट न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे दी थी। रात 10 बजे जिलाध्यक्ष सांसद का संदेश लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर अनशन स्थल पर पहुंचे। बताया कि अनशन की सूचना दिल्ली तक है। इसका हल भी वहीं निकलेगा। 

पंचायत ः चेतन चौहान का करेंगे बहिष्कार
 भाजपा की ओर से नौगावां सादात विधानसभा सीट से चेतन चौहान को प्रत्याशित घोषित करने के विरोध में टिकट के दावेदार राहुल चौहान के समर्थकों की ओर से बहादुरपुर खुर्द में पंचायत का आयोजन किया गया। बैठ में कई गांवों से समर्थकों और बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि चेतन चौहान बाहरी व्यक्ति हैं।

आरोप लगाया कि उनके संसदीय कार्यकाल में भी क्षेत्र में कोई विकास वहीं हुआ। मात्र कुछ लोगों ने ही अपना विकास किया। आयोजकों ने फोन पर वार्ता कर चेतन चौहान से वहां आने की गुजारिश की, लेकिन उन्होंने मना किया। इसके बाद सर्वसम्मति से उनके बहिष्कार का निर्णय लिया गया। पंचायत ने आगे के निर्णय के लिए राहुल चौहान को अधिकृत कर दिया। अध्यक्षता इमरत सिंह चौहान जीरखी और संचालन सुधीर त्यागी ने किया।

इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, महिपाल सिंह, धरमपाल सिंह, गजराम सिंह, जगत सिंह, ओमपाल सिंह, हेतराम सिंह सैनी, चरन सिंह चौहान, अर्जुन सिंह आदि थे। वहीं, अकबरपुर पट्टी गांव में भी चेतन चौहान को भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।

वक्ताओं ने कहा भाजपा की ओर से बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर जनता के साथ धोखा किया गया है। पार्टी ने स्थानीय नेताओं से काम लिया, खर्च कराया और टिकट किसी और को दे दिया। इस मौके पर रामपाल सिंह, हरपालसिंह, धर्मवीर सिंह, योगेंद्र, राहुल, दिनेश, विक्रांत, मोहित, मुकेश, रामवीर सिंह रहे।    

  राजीव तरारा का पुतला फूंका
चुचैला कलां। धनौरा विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र से भाजपा का टिकट राजीव तरारा को देने के विरोध में स्वयं को भाजपा समर्थक बताने वाले लोगों ने चुचैला कलां व डींगरा गांव में उनका पुतला फूंका। धनौरा विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र से भाजपा का टिकट राजीव तरारा को दिए जाने के विरोध में भाजपा समर्थकों ने उनका पुतला फूंका।

वे राजीव तरारा को टिकट दिए जाने का विरोध करते हुए पूर्व विधायक हरपाल सिंह को टिकट देने की मांग कर रहे थे। चुचैला कलां में पुतला फूंकने वालों में सतवीर जोशी, किशन कुमार, खूब सिंह सैनी, दीपक, वीरेंद्र त्यागी, अमरीश आदि मौजूद थे। डींगरा गांव में पुतला फूंकने वालों में लाखन सैनी, छोटन सैनी, राजपाल, गजराम, भारत सैनी, आदि मौजूद थे।

राम सिंह सैनी समर्थकों का विरोध जारी
अमरोहा विधानसभा सीट पर घोषित भाजपा प्रत्याशी डॉ. केएस सैनी के विरोध में रामसिंह सैनी के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। समर्थकों ने गुरुवार को बंबूगढ़, रफातपुरा और बटवाल मोहल्ले में प्रदर्शन किया। कहा कि राम सिंह सैनी पांच साल तक जनता के बीच रहे हैं। टिकट उन्हीं को मिलना चाहिए।

इसके विपरीत पार्टी की ओर से ऐसे प्रत्याशी को टिकट दे दिया गया, जिसके पास जनता के लिए फुर्सत ही नहीं है। भाजपा का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद कुमार, रवि वाल्मीकि, नीतिन गूर्जर, सचिन सैनी, राहुल जाटव, विनोद, मोनू, रामवीर, अजय सैनी, विनोद सैनी, बंटी, पमोद, शुभम, राहुल, मोनू, रामप्रसाद, प्रेम सिंह, जसपाल, बबलू, पप्पू आदि रहे।   

लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है। सीट पर टिकट किसी एक का ही होता है। यदि एक सीमा से बाहर पार्टी के खिलाफ कोई जाएगा, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. ऋषिपाल नागर, जिलाध्यक्ष भाजपा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें