फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल में आरक्षण के संबंध में उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जोया रोड पर पार्टी कार्यालय के बाहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने कहा कि ममता सरकार ने पात्र लोगों के हक छीनकर अपात्र लोगों को भ्रष्टाचार के सहारे भर्ती किया गया, जोकि ठीक नहीं था। अब उच्च न्यायालय द्वारा वहां के पात्र लोगों को राहत दी गई। उन्होंने कोर्ट के निर्णय की सराहना की। इस दौरान संयोजक हरज्ञान प्रजापति, रमेश कलाल, पूरन सिंह, राकेश वर्मा, पवनीत दिवाकर, प्रेम सिंह सैनी, अंकित गुप्ता, मनोज वर्मा, आशा आर्य, उषा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें