फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नहीं, निजी स्कूल कर रहे बेहतर काम, इसलिए निजी क्षेत्र को बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दिशा में निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थान बेहतर काम कर रहे हैं। यह काम सरकारी स्कूल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में भाजपा सरकार निजी क्षेत्र का समर्थन करती है।
विज्ञापन

यूपी के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह रविवार को शहर के बिजनौर रोड स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने प्रबंधकों और शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के स्कूल और शिक्षकों की समस्या का संज्ञान है। चुनावी वादे को एक एक कर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के स्कूल सराहनीय काम कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा और सरकार निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने की वकालत कर रही है।
एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। उनकी समस्याएं दूर कराई जाएगी। शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि वित्तविहीन स्कूल और उनके शिक्षकों की समस्या दूर कराने के लिए प्रयासरत हूं। उनके लिए काम करा कर वोट रूपी कर्ज को वापस करुंगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बसंत सारस्वत, शाहनवाज अंदाज, नरेश सिद्धू, बुद्ध सिंह यादव, सरदार सिंह, सुरेंद्र चिकारा, हरिओम शर्मा, रवि राज, करतार चौहान, सरवेंद्र चौधरी, डॉ. जितेंद्र खड़ाना, सरदार सिंह, चंचल चौधरी, चमन सिंह, अजय चौहान, संजीव सक्सेना, आसिफ इकबाल, रवि, संजीव सरदार, मोहम्मद हनीफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें