फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात विभागों की गंभीर लापरवाही, नहीं जमा किए हैं प्रपत्र एक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए विभागों को कर्मचारियों का ब्योरा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए है। इसके पहले पंचायत निर्वाचन कार्यालय में प्रपत्र एक जमा करना है लेकिन जिले के सात विभागों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इन विभागों ने अब तक प्रारूप एक नहीं जमा किया है। इसके चलते विभागाध्यक्ष कार्रवाई की जद में आ गए। इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से कर्मियों का ब्योरा ऑनलाइन करना है। हॉर्ड कॉपी पंचायत और नगरीय निकाय कार्यालय में जमा भी करनी है।
विज्ञापन

जिले के सभी विभागों को इलेक्शन स्टाफ डपलॉयमेंट (ईएसडी) सॉफ़्टवेयर पर जानकारी देनी है। इसमें नाम, पदनाम, श्रेणी, मोबाइल नंबर, पे स्केल, स्थाई पता के बारे में बताना है। इसके लिए संबंधित विभागों को प्रपत्र एक लेना है, जिसमें विभाग की संख्यात्मक जानकारी देनी है। इसको जमा करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगी। हालांकि अब तक जिले के सात विभागों ने प्रपत्र एक तक नहीं लिया है। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कार्यालय सूची तैयार करने में जुटा है। इनके विभागाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। सॉफ्टवेयर पर ब्योरा अपडेट नहीं करने पर छह जनवरी केे 40 विभागों को नोटिस जारी किया गया है। अफसरों से सवाल जवाब किया जा चुका है। बावजूद इसके अभी सात विभागों ने प्रारुप एक तक नहीं जमा किया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि जिले के सात विभागों ने प्रपत्र एक हासिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें