फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाजपा के नगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी दी गई है। अलग-अलग तीन नंबरों से उनके पास धमकी भरी कॉल की गई हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रेम सिंह सैनी अमरोहा के मोहल्ला बटवाल के रहने वाले हैं। वह लगातार दूसरी बार भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं। प्रेम सिंह राजनीति के साथ प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का भी काम करते हैं। 17 नवंबर को उनके मोबाइल पर अलग-अलग तीन अनजान नंबरों से कॉल आईं। फोन करने वालों ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित भाजपा नेता ने आरोपियों की कॉल रिकॉर्ड कर ली। धमकी भरी कॉल आने के बाद प्रेम सिंह के होश उड़े हैं। उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस टीम की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें