फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ गरजे भाजपाई और व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा ओबीसी मोर्चा और व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी एकत्र होकर शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपर जिलाधिकारी न्यायिक मायाशंकर यादव को ज्ञापन सौंपकर बताया कि भाजपा के जिलास्तरीय पदाधिकारी की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील वीडियो पुलिस की अब तक की जांच में फर्जी बताई गई है। इस कृत्य की व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान जिला और नगर ईकाई ने कड़ी निंदा की। इस दौरान राकेश वर्मा, रमेश कलाल, एनके गर्ग, नरेंद्र चौहान, मोनू यादव, सुभाष सैनी, आदिल आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को भाजपा के नेता का नाम दिया जा रहा है जबकि वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। इससे भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इस दौरान विकास प्रजापति, चंदन प्रजापति, विनोद गोले, धर्मेंद्र सिंह, रोहित चिकारा, मोहित आर्य, सुरेश, शुभम सैनी, कमल कुमार, अर्जुन सिंह, उपदेश कुमार, फरमान अली, अनुज चौधरी, अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें