फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने हिंदू युवा वाहिनी बिजनौर जिला प्रभारी की कार पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बाइक सवार हमलावरों ने हिंदू युवा वाहिनी के बिजनौर जिला प्रभारी की कार पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। एक हमलावर की पहचान का दावा किया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। जिला प्रभारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात की है। क्षेत्र के गांव ढहकवाड़ा में किसान का परिवार रहता है। उनके बेटे विशाल यादव हिंदू युवा वाहिनी के अमरोहा जिलाध्यक्ष हैं। जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र के गांव नगली निवासी रॉबिन सिंह हिंदू युवा वाहिनी के बिजनौर जिला प्रभारी हैं। आरोप के मुताबिक कुछ लोगों ने फोन कॉल करके रॉबिन सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी रिकार्डिंग उनके मोबाइल में है। विशाल यादव और रॉबिन सिंह शुक्रवार की रात कार में सवार होकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए नौगांवा सादात थाने जा रहे थे। जैसे ही उनका कार करार नगर गांव के पास पहुंची तो पीछे से आई दो बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर कार रोकने का इशारा किया। जैसे ही कार रोकी तो बाइक सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि चार-पांच गोली मारी गई। हमलावरों की गोली कार के बोनट में लगी और शीशा टूट गया। किसी तरह से दोनों ने जंगल में भाग कर खुद को बचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में विशाल यादव और रॉबिन ने एक हमलाकर की पहचान करने का दावा किया है। हालांकि एफआईआर में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है। एसओ संत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें