पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की पत्नी, बहन, बेटी और माता के अपमान से भाजपा के तेवर तल्ख हो गए हैं। गुस्साए भाजपाइयों ने बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद कंवर सिंह तंवर की अगुवाई में सैकड़ों भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर इस अपमान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया।
डीएम के चैंबर में भी भाजपाइयों के तेवर तल्ख रहे, नसीमुद्दीन के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए। भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अनर्गल बयानबाजी करने वाले बसपा नेताओं को गिरफ्तार करने की प्रदेश सरकार से मांग की। साथ ही नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से निष्कासित करने की आवाज भी उठाई।
शनिवार को सांसद कंवर सिंह तंवर की अगुवाई में सैकड़ों भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। गुस्साए भाजपाई बोले नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं की किया जाएगा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी व अनर्गल बयानबाजी करने वाले बसपा नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग प्रदेश सरकार से की।
भाजपाइयों ने मांग की नसीमुद्दीन सिद्दीकी की राज्य की विधानसभा से सदस्यता समाप्त की जाए। पार्टी से निष्कासित किया जाए। बसपा सुप्रीमो मायावती नारी सम्मान में माफी मांगे व राज्यसभा से भी त्याग पत्र दें। इसकी मांग की।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर, राकेश वर्मा, हरि सिंह ढिल्लो, राम सिंह सैनी, विजय पांडेय, अतुल जैैन, डा. हरपाल सिंह, डा. देवेंद्र मलिक, सतेंद्र चौहान, वीरेंद्र सिंह, नईम अहमद, मुसाहिद तुर्म, विजयवीर सिंह, पूरन सिंह सैनी, मुकेश सक्सेना, मदन पाल चौहान, विजय पंवार, शरद गर्ग समेत काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।