फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडा-चिकन खाईए खूब, बरेली की प्रयोगशाला में 75 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडा-चिकन खाईए खूब, बरेली की प्रयोगशाला में 75 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

24 पोल्ट्री फॉर्म से मुर्गियो के स्वाब, प्रेक्रियल और सीरम के लिए गए थे नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। बर्ड फ्लू की आशंका के बीच जिले में अंडा और चिकन खाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पोल्ट्री फॉर्म से मुर्गियों के 75 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में अब अंडा और चिकन खा सकते हैं। पोल्ट्री फॉर्म के कारोबार में तेजी आ सकती है। मुर्गियों के नमूने की जांच के लिए बरेली प्रयोगशाला में भेजा गया था। फिलहाल पशुपालन विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन

जिले में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। पशुपालन विभाग और उसके चिकित्सक सक्रिय मोड पर है। जिले में कुल 24 पोल्ट्री फॉर्म हैं। यहां से रोजाना लाखों अंडों का उत्पादन हो रहा है। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पशुपालन विभाग ने विभिन्न पोल्ट्री फॉर्म से नमूने लिए जिसमें स्वाब, प्रेकियल और सीरम के नमूने एकत्र किए गए। विभिन्न पोल्ट्री फॉर्म से कुल 75 नमूने लिए गए। इनकी जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआरई में भेजा गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते जिले में 75 नमूने लिए गए थे। इनकी जांच के लिए बरेली में भेजा गया है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अंडा और चिकन खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें