अमरोहा। मदरसा शिक्षा परिषद के विभिन्न कक्षाओं के सालाना परीक्षा फॉर्म का शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। हालांकि शुक्रवार तक महज 1,981 फॉर्म भरे गए हैं। सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) के लिए सर्वाधिक 947 फॉर्म भरे गए हैं। प्रधानाचार्यों को 31 जनवरी तक ऑनलाइन फॉर्म भरना है।
सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल की सालाना परीक्षा फॉर्म भरने में मदरसा संचालक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। मदरसा संचालकों ने 19 दिन में महज 1,981 छात्र छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरे हैं। कुल 35 मदरसों की ओर से ऑनलाइन फॉर्म भरने वालों की संख्या है। सीनियर सेकेंडरी के लिए 385, कामिल के लिए 470 और फाजिल के लिए महज 179 छात्रों ने फॉर्म भरा है। वहीं संस्थागत स्तर की छात्राओं को सेकेंडरी के लिए 110 रुपये, सीनियर सेकेंडरी के लिए 130 रुपये, कामिल के लिए 160 रुपये और फाजिल के लिए 190 रुपये का शुल्क जमा करना है, जबकि संस्थागत छात्रों के लिए सेकेंडरी के 110, सीनियर सेकेंडरी के 130 रुपये, कामिल के लिए 160 रुपये और फाजिल के लिए 190 रुपये शुल्क तय है। वहीं व्यक्तिगत स्तर की छात्राओं को सेकेंडरी के लिए 180 रुपये, सीनियर सेकेंडरी के लिए 210 रुपये, कामिल के लिए 290 रुपये और फाजिल की परीक्षा शुल्क के लिए 300 रुपये शुल्क तय है।जबकि व्यक्तिगत स्तर के छात्रों को सेकेंडरी के लिए 180 रुपये, सीनियर सेकेंडरी के लिए 210 रुपये, कामिल के लिए 290 रुपये और फाजिल के लिए 300 रुपये शुल्क जमा करना है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव ने कहा कि कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका 30 तक है जबकि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 31 जनवरी तक भरना है।