हसनपुर। नगर में अमरोहा बस स्टैंड पर टैंकर ने बाइक सवार राशन डीलर आस मोहम्मद (50 वर्ष) को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी राशन डील आस मोहम्मद बृहस्पतिवार को किसी काम से हसनपुर आए थे। ब्लॉक तिराहे से वह मंडी समिति की तरफ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। अमरोहा बस स्टैंड चौराहे पर पीछे से एक टैंकर ने टक्कर मार दी। मौके पर ही आस मोहम्मद की मौत हो गई। हादसे के वक्त आस मोहम्मद ने सिर पर हेलमेट भी लगा रखा था। बावजूद इसके सिर में गंभीर चोट होने की वजह से जान चली गई। हादसे के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस भी पहुंच गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के बाद यातायात सुचारू कराया। मृतक ने अपने पीछे एक बेटी व दो बेटे छोड़े हैं। बताते हैं कि दो माह बाद बेटे की शादी होनी थी। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टैंकर को कब्जे में कर लिया है।