फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। रहरा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति व बेटा घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चचौरा निवासी अली हसन (48) अपनी पत्नी परवीन (45) एवं अपने पुत्र राशिद के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर को रहरा बैंक में गए थे। वापस लौटते समय रहरा हसनपुर मार्ग पर रहरा में ही गवां की दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परवीन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दोनों घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें