बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
शनिवार को दोपहर संभल-जोया मार्ग पर मदाला और मवई ढोल की बीच निजी बस ने बाइक सवार युवक और दो मासूमों को रौंद दिया। मासूमों की मौके पर मौत हो गई। युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। थाना पुलिस के अलावा सीओ और एसडीएम पहुंचे। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से भाग गया।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर न्यावली निवासी नवी हसन के चार बेटे हैं। शनिवार को नवीहसन का छोटा भाई अंसार (24) पुत्र अनवार अपने भतीजे उवैस (8) व शानिब (5) को दवाई दिलाने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल से शनिवार की दोपहर असमोली के सीएचसी गए थे। वहां से दवाई लेकर लौट रहे थे। दोनों मासूम अपने चाचा के साथ बाइक पर पीछे बैठे हुए थे जबकि चाचा अंसार बाइक चला रहे थे। जैसे ही बाइक संभल- जोया मार्ग पर मदाला और मवई ढोल के निकट पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मासूमों की मौके पर मौत हो गई जबकि चाचा अंसार गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की मदद से आनन फानन घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर परिजन भी पहुंच गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। लोगों की भीड़ जुटी तो संभल- जोया मार्ग पर जाम के हालत बन गए। कुछ दूरी तक वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गयी। एक घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
हादसे के बाद बस का चालक मौके से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर असमोली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी, बैठ कर सफर तय करना पड़ा। परिवार में एक साथ तीन की मौत हो जाने से परिजनों को बुरा हाल है। अंजार रुसतमपुर न्यावली के रामरक्षपाल मेमोरियल इंटर कालेज का इंटर का छात्र है जबकि मासूम उवैस कक्षा तीन व शानिब कक्षा एक का गांव के ही वाईए हायर सेकेंड्री स्कूल का छात्र है। सूचना के बाद एसडीएम राशिद अली खां व सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया भी पहुंचे। सीओ और एसडीएम ने म़ृतक के परिवार के सदस्यों से वार्ता की और कार्रवाई की आश्वासन दिया। तब कहीं जाम खुला।