फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 11 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार घायल हो गया। मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना कार्रवाई के शव को घर ले आए और सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी दिलशाद हुसैन का बेटा शहादत हुसैन बुधवार रात दोस्तों के साथ गजरौला की ओर जा रहा था। शहादत बाइक पर था और उसने हेलमेट भी लगा रखा था। जब वह थाना क्षेत्र में हाईवे पर अतरासी ओवरब्रिज पर पहुंचा तो उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। टक्कर होने के बाद शहादत हवा में उछल कर ओवरब्रिज से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे पाकबड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बृहस्पतिवार सुबह शहादत की इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम परिजनों ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें