फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 11 Apr 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव पत्थरकुटी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मयंक (36) को टक्कर मार दी। परिजन गंभीर हालत में मयंक को मेरठ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक का मेरठ में पोस्टमार्टम कराया गया है।
धनौरा के मोहल्ला महादेव निवासी मयंक एक निजी फर्म में नौकरी करते थे। बुधवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर आ रहे थे। गांव पत्थरकुटी के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने उनकी हालत देखते हुए रेफर कर दिया। इस पर परिजन उनको बेहतर उपचार के लिए मेरठ ले गए, लेकिन रास्ते में ही मयंक की मौत हो गई। एक परिजन ने बताया कि मयंक का मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें