फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहनोई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर बुधवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत हो गई जबकि उसका बहनोई बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों लोग ममेरी बहन के लग्न समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चाचू नांगल निवासी रिंकू सैनी(24) बुधवार देर शाम गजरौला थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर सुमाली में अपनी ममेरी बहन के लग्न समारोह में शामिल होने आया था। यहां से देर रात में बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। उसके साथ उसका बहनोई थाना नखासा क्षेत्र के गांव भदरोला निवासी अजय सैनी भी बैठा हुआ था। हसनपुर गजरौला मार्ग पर गांव सिहाली जागीर के नजदीक सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
मौके पर ही रिंकू की मौत हो गई जबकि उसका बहनोई अजय सैनी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रिंकू दो भाइयों में बड़ा था। उसके अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें