फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की जान गई

Mon, 13 Oct 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। रहरा थानाक्षेत्र में छपना लालापुर मार्ग पर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गांव निरावली खादर निवासी भारत सिंह (23) की मौत हो गई। वह ननिहाल में रुके अपने बेटे को लेने ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन

भरत सिंह सैनी खेती व मजदूरी करते थे। करीब चार साल पहले उनकी शादी गांव छपना से हुई थी। उनका बेटा अपनी ननिहाल में रुका था। शनिवार शाम बाइक से भरत सिंह सैनी बेटे को लेने के लिए ससुराल जा रहे थे। लालापुर छपना लिंक मार्ग पर अचानक रास्ते में नीलगाय आई गई, जिससे भरत सिंह की बाइक टकरा गई। हादसे में भरत सिंह घायल हो गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।
घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें अमरोहा रेफर कर दिया गया। अमरोहा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें