फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख हड़पे

Mon, 13 Oct 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से दो लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपी अमरोहा से मकान बेचकर संभल जाकर रहने लगा। पीड़ित ने फोन पर बात की तो जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अमरोहा के मोहल्ला सराय कोहना में मोहम्मद आजम का परिवार रहता है। मोहल्ला मजापोता निवासी जफर रजा से उनकी मुलाकात थी। आरोप है कि जून 2024 में जफर रजा ने मोहम्मद आजम को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। साथ ही दो लाख रुपये की मांग की। मोहम्मद आजम मोहम्मद रजा के झांसे में आ गए और कुछ लोगों की मौजूदगी में 1.45 लाख रुपये नकद दे दिए जबकि 54 हजार रुपये ट्रांसफर किए। सितंबर 2024 तक नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित मोहम्मद आजम आरोपी जफर रजा के घर पहुंचे। यहां पता चला की जफर रजा अपना मकान बेचकर संभल में रहने लगा है।
इसके बाद पीड़ित मोहम्मद आजम ने जफर रजा से फोन पर बात की तो उसने गालियां दी। जान से मारने की धमकी दी। कहा कि आइंदा फोन पर संपर्क किया तो जान से मार दूंगा और लाश का भी पता नहीं लगने दूंगा। इस मामले में पीड़ित मोहम्मद आजम ने पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में सीजेएम के आदेश पर जफर रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें