फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

शहवाजपुर डोर के सामने हाईवे के ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक पहचान मुरादाबाद के छजलैट निवासी अवनीत कुमार (40) के रूप में हुई। हालांकि, बाइक सवार के परिजनों से पुलिस का संपर्क नहीं हो सका है। शव मोर्चरी पर रखवाया गया।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हाईवे पर शहवाजपुर डोर के सामने ओवरब्रिज पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल बाइक सवार को सीएचसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान छजलैट निवासी अवनीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, मामा-भांजे घायल
हसनपुर। गजरौला मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम को अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर मामा भांजे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

संभल जिले के गांव भमोरी पट्टी निवासी दिनेश अपने भांजे रवि निवासी अफजलपुर जिला संभल के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गाजियाबाद के शाहाबाद मंडी जा रहे थे। हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनौटा गांव के पास पहुंचा, तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर मामा-भांजे घायल हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से ट्रैक्टर-ट्राॅली को हटवाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर दो भागों में हो गया। इस दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें