फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाहन में पीछे से बाइक घुसी, युवक की मौत

Tue, 15 Aug 2023 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव सिहाली गौसाईं निवासी 35 वर्षीय युवक संजय की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन में घुसी। वह लकड़ी काटने का काम करता था।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सिहाली गौसाईं निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र दुलीचंद लकड़ी काटने का काम करता था। वह सोमवार की शाम छह बजे गांव के ही सचिन के साथ ही चौपला की तरफ जा रहा था। बाइक को संजय चला रहा था। बाइक रेलवे लाइन के ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन आ गया। जिसमें पीछे से बाइक घुस गई। संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लेकर सचिन सीएचसी पहुंचा। यहां उसे मृत घाेषित कर दिया गया। उधर चर्चा है कि जिस अज्ञात वाहन में बाइक घुसने की बात कही जा रही है, वह नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी थी। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। ईओ गार्गी त्यागी ने बताया कि हादसे से नगर पालिका की गाड़ी का कुछ लेना देना नहीं है। युवक अन्य किसी वाहन से टकराया है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें