सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल-आदमपुर मार्ग पर तेज हवा की वजह से बाइक सवार पिता-पुत्र गिर गए। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जगदेव (40) को मृत घोषित कर दिया।
जनपद अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव भोपुरा निवासी रामगोपाल अपने बेटे जगदेव के साथ सोमवार को लकड़ी बेचने संभल गए थे। वहां से वापस आते समय सोमवार की शाम समय करीब 6:30 बजे आंधी आने की वजह से उनकी बाइक सौंधन आदमपुर मार्ग पर बूढ़े बाबू मंदिर के निकट अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर ने जगदेव को मृत घोषित कर दिया। उनके पिता रामगोपाल की हालत गंभीर है। सूचना पर परिजन और अन्य ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए।