फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेड़ से टकराई बाइक, चार बहनों के इकलौते भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में लिंक मार्ग पर युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें चार बहनाें के इकलौते भाई दीपांशु (22) की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गांव डोमखेड़ा में किसान राजवीर सिंह का परिवार रहता है। राजवीर सिंह के परिवार में चार बेटी एवं एक बेटा है। बेटा दीपांशु सोमवार की शाम को बाइक पर सवार होकर हसनपुर से अपने गांव जा रहा था। लिंक मार्ग पर वृद्धाश्रम के नजदीक अनियंत्रित होकर उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।
मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। इकलौते भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है। बताते हैं कि युवक ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है यदि परिवार के लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें