मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला के मझरा नया गांव निवासी ठेकेदार अनवार के घर बुधवार की रात बाइक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई है। रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत की है।
अनवार ने बताया कि उन्होंने गांव के बाहर नया घर बनाया है। बुधवार की रात आहट होने पर नींद से जागे तो बाहर पहुंचे जहां बाइक में आग लगी थी। आरोप है कि कोई घटना के इरादे से आया था और वह रंजिशन बाइक को आग लगा गया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं।