फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 24 करोड़ से बनने वाले सीएम मॉडल विद्यालय का भूमि पूजन

Wed, 02 Jul 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन

चकगुलाम अंबिया व सकतपुर करनपुर के बीच में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होने है। मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स, विधायक महेंद्र खड़गवंशी और ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर ने विद्यालय स्थल पर पहुंचकर भूमि पूजन किया।
विद्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस और जल निगम मुरादाबाद द्वारा कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि यह विद्यालय जिले के साथ आसपास के जनपदों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्तम संस्थान साबित होगा। डीएम ने कहा कि जिले के प्रथम मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा दी जाएगी। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलने की स्टेडियम और लैब का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास का पूरा ध्यान दिया जाएगा। यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। इस मौके पर एसडीएम पुष्कर नाथ सिंह, बीएसए डॉ. मोनिका, बीईओ अरुण कुमार, ग्राम प्रधान बिजनौरा हेमराज सिंह गुर्जर, आदमपुर मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, हेमराज सैनी, देवेंद्र खड़गवंशी, उदित गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें