सोमवार रात तकरीबन 10.30 से 10.33 बजे के आसपास अचानक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अचानक घरों की खिड़कियों, दरवाजों के हिलने और झटका महसूस होने से लोग घबरा गए।
डरे सहमे लोग घरों से निकलकर खुले स्थान पर आ गए। इसके बाद तो सोशल साइट से लेकर फोन तक से अपनों के कुशलक्षेम पूछने का सिलसिला चल पड़ा। लोग अपनों की फिक्र में काफी देर तक परेशान रहे। हसनपुर में एक पुराने मकान की एक दीवार से कुछ ईंटें गिरने की भी सूचना है, फिर भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।