फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि से लौट रहे अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, हंगामा

Mon, 06 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिगरी गंगा धाम में अंत्येष्टि से लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्राली में बैठा अधेड़ उछल कर सड़क पर जा गिरा। इसके बाद ट्रक ने अधेड़ को कुचल दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को रोक कर चालक और हेल्पर को पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बाद में पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण शव नहीं उठने दे रहे थे, सूचना पर पहुंचे सीओ के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए। तब कहीं पुलिस शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज पाई। इस बीच आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

थाना क्षेत्र के गांव गंगापुरी निवासी छत्रपाल के बेटे पवन कुमार का सोमवार को निधन हो गया था। इससे अपराह्न करीब साढ़े चार बजे ग्रामीण तिगरी गंगा तट पर पवन कुमार का अंतिम संस्कार कर ट्रैक्टर-ट्राली से गांव लौट रहे थे। ट्राली में करीब 50-60 ग्रामीण थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली गांव नगलिया मेव के निकट पहुंची। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से ट्राली में बैठा नानक (55) पुत्र प्रेम सिंह उछल कर सड़क पर जा गिरा। इससे पहले वह संभल पाता। ट्रक ने नानक को कुचल दिया। जिससे नानक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ कर ट्रक रोक लिया और चालक व हेल्पर को खींच कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चालक और हेल्पर को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

वहीं ग्रामीण तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए और शव उठने नहीं दिया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीण नहीं माने तो सीओ इंस्पेक्टर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। तब कहीं पुलिस शव कब्जे में कर सीएचसी ले आई। जहां पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नानक की मौत के बाद घटनास्थल पहुंचे परिजन शव देख कर बिलख पड़े। भाई कैलाश ओर बेटे जगदेव व जयविंदर का रो-रोकर बुराहाल था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें