फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले भर में भैयादूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्नेह और विश्वास के पर्व भैयादूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर प्रभु से उनके जीवन की मंगल कामना की। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर सदैव उनके जीवन रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

जनपद में भैयादूज उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को स्नेह और विश्वास का तिलक किया। मिठाइयां खिलाकर बहनों ने प्रभु से भाइयों के जीवन की मंगल कामना की। तिलक के साथ परंपरागत रूप से गोले भेंट किए गए, जहां बहनें भाइयों के घर नहीं पहुंच सकीं, वहां बहनों ने गोले पर ही तिलक कर भैयादूज की रस्म निभाई। विवाहित बहनों के शहरों और गांवों में पहुंचने के लिए सड़क मार्गों पर वाहनों की भारी भीड़ रही। बाजारों में भी भैयादूज की रौनक रही। खील बताशे, मिठाई, फल और गिफ्ट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सोशल मीडिया के माध्यम से भैयादूज की शुभकामनाएं दीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें