फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर एटीएम बंद, कैश के लिए परेशानी बढ़ी0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भैयादूज पर सोमवार को अधिकांश बैंकों के एटीएम बंद रहे। नकदी के लिए ग्राहकों को एक से दूसरे एटीएम तक भटकना पड़ा। हालांकि, शहर के निजी बैंकों के एटीएम ने ग्राहकों को कुछ हद तक राहत दी, लेकिन नकदी निकलाने के लिए काफी देर तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। वहीं, दीपोत्सव के बाद मंगलवार से बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपोत्सव के चलते जिले के सभी बैंक बंद रहे। त्योहार पर लोगों को नकदी के लिए परेशान ने होना पड़े। इसलिए बैंकों ने भी पूरी तैयारी की थी, लेकिन सभी तैयारियां ध्वस्त हो गईं। लोगों को नकदी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं, सोमवार को भैयादूज पर बहनों को गिफ्ट देने के लिए रुपये की कमी भाइयों के आड़े आई। क्योंकि, शहर के अधिकांश एटीएम का शटर डाउन रहा। शहर के आजाद रोड, अतरासी तिराहा, कोट बाजार आदि स्थानों पर लगे एटीएम पर नौ कैश का नोटिस लगा रहा। इस कारण कैश निकाले आए लोगों को मायूस लौटना पड़ा। वहीं, अंबेडकर पार्क के आसपास निजी बैंकों के एटीएम में कैश निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें