फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून की आड़ में हिसा करना सरासर गलत

विज्ञापन
गजरौला में पत्रकारों से बात करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल की आड़ में हो रही हिंसा और पत्थरबाजी की घटनाएं सरासर गलत हैं। किसी को विरोध ही करना है तो शांतिपूर्ण भी किया जा सकता है। इस तरह पुलिसबलों और राष्ट्रीय संपत्ति को हानि पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने गन्ने का मूल्य न बढ़ाए जाने पर सरकार की आलोचना भी की।
विज्ञापन

सोमवार को गांव फत्तेहपुर छीतरा स्थित किसान भवन पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे नरेश टिकैत का यहां इंदिरा चौक सुपर मार्केट स्थित चौधरी सुखपाल सिंह के आवास पर स्वागत किया गया। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कई जनपदों में आगजनी, पथराव, गोलीबारी, पथराव आदि की घटनाएं हो रही हैं, जो कि सरासर गलत हैं। विरोध शांतिपूर्वक भी किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने गन्ने के समर्थन मूल्य को नाकाफी बताते हुए सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की। साथ ही बताया कि 21 दिसंबर से प्रदेश में आरंभ होने वाले हल क्रांति आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रयागराज में 16, 17 एवं 18 जनवरी को होने वाले भाकियू के राष्ट्रीय सम्मेलन में नई तिथि की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर दानवीर सिंह, पुसविंदर सिंह छीतरा, गुरुमीत सिंह, जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह, शोवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, विजेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें