गजरौला (अमरोहा)। भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 45वें दिन जारी रहा। धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि सबसे अहम मुद्दे को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी उन पर सवाल खड़ी कर रही है।
शहवाजपुर डोर में चल रहे धरने के 45वें दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदूषण के कारण पानी पीने लायक नहीं है। नगर केे मोेहल्ला नाईपुरा के नागरिक प्रदूषण से सबसे अधिक परेशान हैं। यहां पर लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं। प्रदूषण को खत्म किए जाने की मांग को लेकर संगठन डेढ़ महीने से आंदोलन कर रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि सबसे अहम समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे वह औद्योगिक इकाइयों से मिल गए हों। मगर संगठन मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। अहसान अली, सोमपाल सिंह, सुरेश चंद्र, ओम प्रकाश सिंह, होमपाल सिंह, समर पाल सिंह, राम प्रसाद सिंह, शीशपाल सिंह, जगन सैनी, रामपाल सैनी, राम चरण सिंह, जसवंत सैनी, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।