फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू 30 अक्तूबर को करेगी महापंचायत

विज्ञापन
किसान भवन पर हुई पंचायत में बोलते हुए भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा/बछरायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट आगामी 30 अक्टूबर को अमरोहा में पुलिस लाइन के सामने वाले मैदान में फिर से महापंचायत का आयोजन करेगी। इस आशय का निर्णय गुरुवार को किसान भवन पर हुई एक पंचायत में लिया गया है। पंचायत में 21 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन में कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में फिर से रेल का चक्का जाम करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की एक पंचायत गुरुवार को ग्राम फतेहपुर स्थित किसान भवन पर आयोजित की गई। पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह ने कहा कि लखीमपुर कांड और कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। बीती 17 अक्टूबर को बारिश व तेज हवाओं के कारण स्थगित की गई महापंचायत किसानों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। उन्होंने आगामी 30 अक्टूबर को अमरोहा में पुलिस लाइन के सामने मैदान पर महापंचायत का आयोजन करने का ऐलान किया उनकी घोषणा का पंचायत में मौजूद किसानों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि राकेश टिकैत महापंचायत के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन कानून का भय दिखाकर किसानों को डराना चाहता है। लेकिन किसान अब लाठी गोली से डरने वाला नहीं है। उन्होंने 21 अक्टूबर को धनौरा में रेल रोको आंदोलन में किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे की आलोचना करते हुए कहा कि किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। उन्होंने पंचायत में घोषणा की किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन फिर से ट्रेनों का चक्का जाम करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह किसानों के हित में की कृषि कानूनों को तत्काल वापस ले।
विज्ञापन

पंचायत में दानवीर सिंह, अशोक सिंह, रामपाल सिंह, सौवीर सिंह, विजेंद्र शर्मा, सुभाष चीमा, मुन्नू गुज्जर, बॉबी चाहल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें