फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू टिकैत ने आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में प्रदेश सरकार से आलू का समर्थन मूल्य घोषित किए जाने की मांग की गई है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि स्मार्ट मीटर किसी भी दशा में नहीं लगने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की एक बैठक बृहस्पतिवार को बिजलीघर पर आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि आलू उत्पादक परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाए और आलू की एक निश्चित भाव पर खरीद होनी चाहिए ताकि आलू उत्पादकों को लाभ मिल सकेे। बैठक में गन्ना प्रजाति 05009 की खरीद अगैती प्रजाति में ही किए जाने की मांग की गई। बैठक में चीनी मिल प्रशासन से मांग की गई कि किसानों को उन्नतशील प्रजाति का बीज उपलब्ध कराया जाए। बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर पर किसानों को भरोसा नहीं है। बैठक में गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने व वितरण व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की जा रही है। मौके पर झूंडे सिंह, रामवीर सिंह, भारत सिंह, मुनिदेव त्यागी, राजकली, सुरेंद्र सैनी, जैविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें