फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू ने किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। भाकियू चौधरी करतार सिंह गुट की बैठक बृहस्पतिवार चकमजदीपुर गांव में हुई जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को किसानों के मुद्दों पर पूरी तरह विफल बताया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह ने मंडी धनौरा में किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमों की कड़ी निंदा की। उन्होंने इन मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग की। कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन का अधिकार सभी को है। उन्होंने हसनपुर चीनी मिल से जुड़े गन्ना किसानों के भुगतान नहीं होने पर चिंता जताई। कहा कि भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। जल निगम द्वारा गांवों में सड़कों को तहस-नहस करने और पानी निकासी की समस्या पर भी ध्यान दिलाया। कहा कि अधिकांश गांवों में सड़कें टूटी पड़ी हैं और नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
बैठक की अध्यक्षता चौधरी नरेंद्र सिंह और संचालन जिला महामंत्री चौधरी गजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी जय सुख लाल और प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चेतन सिंह, राष्ट्रीय सचिव चौधरी रणवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, विनीत चौधरी, मनजीत सिंह, गजेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों की प्रमुख समस्याएं

युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जगदीश सिंह ने बताया कि सहकारी बैंकों द्वारा किसानों को सब्सिडी नहीं दी जा रही है। पिछले कुछ समय में एमपीके खाद के दामों में लगातार वृद्धि हुई है। इससे किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, जिससे वह आत्महत्या को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि किसान इस सरकार के एजेंडे से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें