फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस के खिलाफ भाकियू खालसा का प्रदर्शन

Tue, 19 Aug 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपते भाकियू खालसा के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन खालसा के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम और एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दोनों अफसरों के कार्यालय में ज्ञापन देकर गजरौला पुलिस पर मनमानी, भ्रष्टाचार व पीड़ितों की सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान बोले, पीड़ितों के प्रति गजरौला थानेदार का व्यवहार ठीक नहीं है। कुमराला गांव के मंदिर पर रहने वाले पुजारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने 21 अगस्त को गजरौला थाने में धरना देने की चेतावनी दी है। सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर गजरौला पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थाने में भ्रष्टाचार फैला है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। गजरौला पुलिस का आचरण ठीक नहीं है। पुलिस से न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले पीड़ितों को धमकाया जाता है। पीड़ितों का ही शांति भंग में चालान कर दिया जाता है।
आरोप लगाया कि 29 जुलाई को गजरौला क्षेत्र के धारापुर गांव निवासी किसान नेता सतेंद्र चौधरी की कार से रुपये चोरी हो गए थे। इस पर उन्होंने नामजद शिकायत की थी। बावजूद इसके पुलिस ने सतेंद्र का ही शांति भंग में चालान कर दिया। इतना ही नहीं कुमराला गांव के मंदिर पर रहने वाले महाराज दयाराम दास के साथ कुछ लोग मारपीट करते हैं। उनके साथ अभद्रता भी करते है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई तो आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसान नेताओं ने एसपी कार्यालय में भी शिकायती पत्र दिया। इस दौरान महेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, नितिन चौधरी, डॉ. प्रिया सिंह, हितेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें