गजरौला (अमरोहा)। भाकियू चौधरी करतार सिंह गुट के किसानों ने गन्ने की ढुलाई में तीन रुपये की वृद्धि किए जाने के विरोध में गन्ने की होली जलाई। कहा कि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
शनिवार को गुट के किसान हैबतपुर गौसाईं गांव में एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने गन्ने की होली जलाकर अपना विरोध प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ने की ढुलाई के किराए में तीन रुपये की वृद्धि कर किसान विरोधी होने का सबूत दे दिया है।
सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए। इस मौके पर उमेश शर्मा, शिवलाल सिंह, मोहित कुमार, झुंडा सिंह, कैलाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, गंगा शरण, निगम कुमार, अमन सिंह व जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।