फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू ने टोल प्लाजा का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। भारत किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जोया टोल प्लाजा का घेराव किया और धरना देकर नारेबाजी की। जोया टोल प्लाजा को पूरी तरह अवैध रूप से संचालित बताया और बंद करने की मांग की। साथ ही गुलड़िया में चल रहे तहसील भवन के निर्माण को दूसरी जगह कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को संभल चौराहे पर स्थित संगठन के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में पदाधिकारी एकत्र हुए। यहां से जोया टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी ने कहा कि यह टोल प्लाजा अवैध है। क्योंकि केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आदेश है कि दो टोल प्लाजा के बीच की दूरी कम से कम 60 किलोमीटर होनी चाहिए। लेकिन, जोया टोल प्लाजा और गढ़ के टोल प्लाजा की दूरी 35 किलोमीटर है। जबकि जोया टोल प्लाजा से रामपुर बाईपास के टोल प्लाजा की दूरी 40 किलोमीटर है। जोकि कानूनन अवैध है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को भी इस टोल प्लाजा पर टोल के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है।
उन्होंने डीएम से जोया टोल प्लाजा को बंद करवाने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष आसिफ रजा ने कहा कि गुलड़िया में नवनिर्मित तहसील भवन में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार का कार्यालय तहसील परिसर में ही बनना चाहिए। ताकि किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इस मौके पर प्रदेश सचिव नफीस अहमद, सुहैल, रिजवान, सुजात नदीम, जफर, नईम, तारीक पाशा, गुड्डू, शाकिर अली,अरमान सोहन, सय्यद मलिक, गुलफाम, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें