एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : samvad
मंडी धनौरा (अमरोहा)। भाकियू लोकशक्ति की बैठक में शनिवार को तहसील से गोलघर तक अवैध पार्किंग व अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने अधिकारियों से प्रभावी कार्रवाई करने व गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। मांगों के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
भाकियू लोकशक्ति की एक बैठक शनिवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। राष्ट्रीय सचिव सुमित नागर ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चेकिंग के नाम पर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसको तत्काल बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
नगर व ग्रामीण क्षेत्र में छुटटा गोवंशीय पशुओं व बंदरों के बढ़ते आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की गई। बैठक में जनपद में मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर धांंधली का आरोप लगाया गया। डीएम से जांच कराने की मांग की। बैठक में तहसील कार्यालय से गोलघर तक अवैध पार्किंग व अतिकंमण की वजह से बाईपास मार्ग पर जाम पर रोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। नगर की तंग गलियों में ई रिक्शा के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की गई। इस मौके पर नरेश भगत, यतन सिंह, जितेंद्र सिंह, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, गौरव कश्यप आदि मौजूद थे।