फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में भाकियू भानु का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार देर रात फूट पड़ा। भाकियू भानु के प्रदेश सचिव ठाकुर पोपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सिबौरा बिजलीघर पहुंचे और ऊर्जा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में सुचारु विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदेश सचिव ठाकुर पोपाल सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है, वहीं छोटे व्यापारियों और किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अघोषित कटौती पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
इस मौके पर निखिल ठाकुर, भूरा सागर, रिंकू लाल वाल्मीकि, अरुण कुमार, नदीम वारसी, सरदार सिंह, विक्रम सिंह, रामकिशोर प्रजापति, अमित वाल्मीकि, रविंद्र वाल्मीकि, सचिन शर्मा, कालू कश्यप, जाहिद, सचिन सागर, राजकुमार सिंह, ठाकुर रविंद्र कुमार, राजा वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें