फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू असली ने बिजली की दरों में वृद्धि होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Sun, 25 May 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली की दरों में वृद्धि की गई तो आंदोलन किया जाएगा। भाकियू ने बिजली विभाग द्वारा किसानों के उत्पीड़न पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू असली की एक बैठक शनिवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि बिजली विभाग ने प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली की दरें बढ़ाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना था कि किसान पहले से ही खेती के काम आने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ने से परेशान है। बैठक में खाद के दामों में की गई वृद्धि की आलोचना की गई। बैठक में क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की दस्तक का जिक्र करते हुए वन क्षेत्राधिकारी से तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई। बैठक में वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंधन से बीते पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग भी की गई। आजमपुर में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग भी की गई। इस मौके पर दिनेश प्रधान, जसपाल सिंह, सचिन चौधरी, सुरेश यादव, पौरुष देवल, रामवीर सिंह, गुरवचन सिंह, जावेद मलिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें