रहरा। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर की बैठक का आयोजन बुधवार को गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर में किया गया। जिसमें किसानों ने कहा कि आवारा पशु की समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा। सर्दी के मौसम में किसान रात में फसलों की रखवाली कर रहे हैं। पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में बिजली बिलों को सही कराया जाए। बिल संशोधन के नाम पर लूट खसौट ना की जाए। बिजली की जर्जर लाइन को बदलवाया जाए। कांशीराम आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों को आवंटित कराया जाए। इस मौके पर मनोज नागर, किरन सिंह, जफर रजा, फहीमद मलिक, विपिन सम्राट, मदनपाल सिंह रहे।
बिना परमिट ले जाई जा रही लकड़ी पकड़ी
हसनपुर। क्षेत्र में बुधवार सुबह वन विभाग की टीम ने बामनखेड़ी गांव के पास गश्त के दौरान अवैध पिलखन की लकड़ी से भरी एक पिकअप को रोक लिया। टीम को देखकर वाहन का चालक भाग गया। वन दरोगा अमित चौहान ने बताया कि पिकअप चालक द्वारा बिना परमिट की लकड़ी को ले जा रहा था। बिना किसी वैध परमिट के लकड़ी का परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।