फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेलवाड़ा व करीमगंज शुगर मिलों पर 16 करोड़ रुपये का बकाया, एफआईआर की चेतावनी

Tue, 24 Jun 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ने का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भी बेलवाड़ा व करीमगंज शुगर मिलें किसानों का करीब 16 करोड़ दबाए बैठी हैं। इस पर डीसीओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों शुगर मिलों के प्रबंधकों को 30 जून तक बकाया भुगतान न करने पर एफआईआर दर्ज कराने चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। जिले की तीन व गैरजनपदों की सात शुगर मिलें यहां के किसानों से गन्ने की खरीद करती है। लेकिन किसानों को समय से उनके बेचे गए गन्ने का भुगतान शुगर मिलें समय से नहीं दे पा रही हैं। जिससे किसानों को आर्थिक संकटों से जूझने को विवश होना पड़ रहा है। जिले से गन्ने की खरीद करने वाली करीमगंज व बेलवाड़ा शुगर मिलें अभी तक भी किसानों का करीब 16 करोड़ का भुगतान दबाए बैठी हैं। इसको लेकर डीसीओ मनोज कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोमवार को दोनों शुगर मिल के अधिकारियों अपने कार्यालय में तलब किया और किसानाें का बकाया भुगतान शीघ्र भेजे जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी की 30 जून तक किसानों को भुगतान न दिए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आगामी पेराई सत्र में दोनों शुगर मिलों के क्रय केंद्र में भी कटौती कर दूसरे शुगर मिलों को आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें