अमरोहा। बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन छह अगस्त को है। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में 5,300 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों से 500 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी की दुकान बंद रहेंगी।
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन के लिए तैयारी कर ली गई है। उत्तर पुस्तिका सुरक्षित रहेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्राध्यक्ष परीक्षा के आयोजन के लिए निर्देशित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, एडब्ल्यू फैज ए आम इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, तुर्की इंटर कॉलेज पलौला, श्री राम इंटर कॉलेज बादशाहपुर में परीक्षा का आयोजन होगा। उचित पहचान पत्र के बगैर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में दाखिला नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि साइबर कैफे और पीसीओ समेत अन्य दुकानें भी बंद रहेंगी। एसडीएम भी परीक्षा केंद्रों को जायजा लेंगे।