फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अकेले खेत में न जाएं, तेंदुआ है...

Mon, 19 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
leopard
विज्ञापन
गजरौला शहर से तीन किलोमीटर दूर बसैली गांव में छह दिन से ईख के खेत में तेंदुए का कब्जा है। आए दिन किसानों को तेंदुआ दिखाई दे रहा है। रात में गुर्राहट सुनाई दे रही है, मगर वनविभाग की टीम असमंजस में है। पड़ताल करने आ रहीं टीमें खेतों में मिले पंजों के निशान के आधार पर यहां जंगली जानवर की बात तो कह रही हैं मगर तेंदुआ कहने से बच रही हैं।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि, खेत सूखे होने से पंजों के निशान स्पष्ट नहीं हैं। इधर, शनिवार रात गांव में एक किसान के घर के बगल में स्थित ईख में तेंदुआ दिखाई दिया। इस पर किसान घरों में दुबक गए। रविवार दोपहर को फिर किसानों ने ईख में तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनी। इससे ग्रामीणों में दहशत है। उधर, वन विभाग की टीम ने फिर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।

बता दें कि 13 दिसंबर शाम बसैली गांव में आस मोहम्मद की ईख के पास तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद 16 दिसंबर को उसी जगह फिर से तेंदुआ देखा गया। वन विभाग कर्मियों ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन टीम खाली हाथ लौट आई।
विज्ञापन


16 दिसंबर की देर शाम गांव के हनीफ ने उस समय तेंदुआ देखा जब वह अपनी ईख में पानी लगा कर घर लौट रहा था। वहीं शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के बाबू पुत्र असलूख ने उस समय तेंदुआ देखा जब वह घर में खाना खा रहा था। बाबू के अनुसार घर के बाहर ईख की तरफ बल्ब जल रहा था। उसी समय कुत्तों की आवाज आई। बाबू को शक हुआ तो छत पर जाकर देखा।

 घर के बगल में स्थित ईख में तेंदुआ था। वहीं रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हनीफ पुत्र हबीर अपने खेत में गिरे गन्नों को बांधने गया था। हनीफ ने बताया कि पत्तों की आवाज होने पर गुर्राहट सुनाई दी। पहली आवाज पर हनीफ ने ध्यान नहीं दिया। तीन-चार बार गुर्राने की आवाज सुनी तो वह वहां से भाग आया। इधर, तेंदुआ देखे जाने के बाद मस्जिद से लोगों को सतर्क रहने और शाम के बाद अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें