फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता कराने थाने गए भाजपा नेता से मारपीट, इंसपेक्टर ने किया इंकार

Thu, 28 Jun 2018 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
सीओ सिटी से मारपीट की शिकायत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेेता ने नौगांवा सादात थाना पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। भाजपाइयों ने इसकी शिकायत सीओ से की है। भाजपाइयों ने आरोपी पुलिस कर्मियों और सपा नेता पर कार्रवाई की मांग की है। नौगांवा सादात इंस्पेक्टर ने भाजपा नेता के साथ मारपीट से इंकार किया है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार  पर जांच कर कार्रवाई की बात कहीं है। 
विज्ञापन


सीओ को दिए शिकायती पत्र में नौगावां सादात निवासी भाजपा नेता आफताब आडवानी ने आरोप लगाया है कि वह बुधवार को एक मारपीट के मामले समझौते कराने थाने गए थे। वहां मारपीट की गई। मामले की जानकारी होने पर भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मीडिया प्रभारी तरुण शेखावत के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचा।

एसपी की गैर मौजूदगी में सीओ जितेंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने और सपा नेता को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपाइयों ने ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री मनन कौशल, शरद गर्ग, रमन सिंह, रामवीर सिंह, वीरेंद्र सैनी, रोहित चिकारा मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
उधर, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह का कहना है कि  शिकायती पत्र के आधार पर जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें