फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों पर कमेंट को लेकर मारपीट, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के एक मोहल्ले में दो किशोरियों पर मोहल्ले के ही युवकों द्वारा कमेंट किए जाने के बाद विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर के एक मोहल्ले निवासी दो किशोरियां एक महिला से दीनी तालीम लेने रोजाना सुबह उसके घर जाती हैं। रविवार को दीनी तालीम लेकर वहां से लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के मनचले खड़े थे। उन्होंने किशोरियों पर कुछ कमेंट कर दिया। इसको लेकर किशोरियों ने अपने घर जाकर शिकायत की। किशोरियों के साथ बदतमीजी की बात सुनकर परिजन आग बबूला हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत की तो मारपीट की गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा जो गई। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि किशोरियों पर कमेंट करने व मारपीट के मामले में रिहान व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें