फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने गाय पर हमलाकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गांव मोहरका पट्टी में पशुशाला में बंधी गाय पर तेंदुए ने हमलाकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। गाय के लगातार तेज आवाज में रंभाने पर वहां काफी लोग आ पहुंचे। इन्हें देख तेंदुआ अंधेरे में गुम हो गया। रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे गांव मोहरकापट्टी निवासी रवि की पशुशाला में खूंटे से बंधी गाय पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने गाय का कान खा लिया। मुंह पर भी जख्म के गहरे निशान थे। बताते हैं कि घायल गाय के तेज आवाज में लगातार रंभाने के बाद गांव के कई लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर जा पहुंचे। लोगों को आते देख तेंदुआ बंधे की ओर अंधेरे में गुम हो गया। वहीं रात साढ़े नौ बजे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मोहरकापट्टी में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। वन विभाग को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें