फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में समझौता कराने गई महिला को डंडों से पीटा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के बीच हो रहे विवाद में बेटे को बचाने पहुंची महिला को युवकों ने लाठी डंडों से पीट दिया। पीटाई होने मां बेटा घायल हो गए। पुलिस को तहरीर दी गई। उधर, पुलिस ने मारपीट के दो मामले में चार लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन

शनिवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली मिलक निवासी चंद्रा देवी का आठ साल का बेटा ताराचंद शुक्रवार शाम को गांव के बाहर हो रहे क्रिकेट मैच को देखने के लिए गया था। इस दौरान किसी बात पर ताराचंद का अन्य बच्चों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में अन्य बच्चे ताराचंद को पीटने लगे। इसकी सूचना मिलने पर ताराचंद की मांग चंदा देवी वहां पहुंची और बीच बचाव कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान चंद्रा को भी मारा पीटा गया है। पुलिस को तहरीर दी गई। उधर, गांव पिपलौती में मारपीट के मामले में जीशान व प्रेमचंद का चालान किया गया है। जबकि गांव भीमाठीकरी में मारपीट में निरंजन व ब्रजपाल का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें